शिवसेना ने बढ़ाई बढ़त, 330 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, क्योंकि आज ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसके लिए सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों में चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन कई पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी जीत गए, तो कई जगहों पर चुनाव का बहिष्कार हुआ। जिस वजह से शुक्रवार को 1,25,709 सीटों के लिए मतदान हुआ। अब राज्य के 34 जिले की 12,711 पंचायतों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक सत्ताधारी दल शिवसेना और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां शिवसेना 330 सीट पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 261 और एनसीपी 218 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस की हालत इस चुनाव में भी खराब दिख रही है, जो सिर्फ 136 सीटों पर ही आगे है। वहीं पहला परिणाम हतनकंगल ग्राम पंचायत से आया, जहां जनलीक्षा पार्टी के विनय कोरे ने पडली ग्राम पंचायत से जीत हासिल की।

पाठको की राय